
धौलाना के शेखूपुर खिचरा में फैक्ट्री से फैल रहा प्रदूषण, जहरीले धुएं से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर खिचरा में एक फैक्ट्री में कथित तौर पर प्लास्टिक की पन्नियां जलाए जाने से इलाके में प्रदूषण फैलने का मामला सामने आया है। प्लास्टिक जलने से उठने वाले धुएं के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री में प्लास्टिक की पन्नियां जलाए जाने से लगातार धुआं निकलता है, जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है और लोगों को मजबूरन जहरीली हवा में सांस लेनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने और प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


















