
गढ़: बाइक सवारों की स्टंटबाजी की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। स्टंट बाजी की वीडियो देखकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। यह गढ़मुक्तेश्वर के ओल्ड राव के पास की बताई जा रही है। इसमें एक युवक उल्टा बैठकर स्टंट बाजी कर रहा है। बिना हेलमेट के दोनों युवक बाइक पर बैठे हुए हैं और स्टंट बाजी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक पीछे की ओर मुंह करके बैठा हुआ है जबकि दोनों बाइक सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना है। सड़क पर इस तरह की यात्रा करना जानलेवा साबित हो सकता है। लोगों की मांग है कि इस तरह की स्टंट बाजी पर विभाग कार्रवाई कर अंकुश लगाए।
99 मिनी मॉल से खरीदें हर माल 99/- रूपए में: 8191820867
























