
बाबूगढ़: एक घर और एक घेर को चोरों ने बनाया निशाना
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौंसले बुलंद है। चोरों ने अब बाबूगढ़ छावनी में एक मकान और गांव छपकोली में एक घेर को अपना निशाना बनाया। मकान स्वामी रविवार की सुबह थाने पहुंचे और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
चोरों ने बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी अमित कुमार पुत्र सुखबीर सिंह के छावनी में संस्कार कॉलोनी के पास स्थित निर्माणाधीन भवन को अपने निशाना बनाया। अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने बाबूगढ़ छावनी के संस्कार कॉलोनी के पास 133 गज का प्लॉट लिया हुआ है जहां पर निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार की रात काम खत्म कर मिस्त्री और मजदूर अपने घर चले गए थे। सारा सामान अंदर रखकर रोज की तरह ताला लगाकर घर चले गए। रविवार की सुबह पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। चोरों ने जनरेटर का कॉपर चोरी कर लिया और फरार हो गए।
अमित शर्मा पुत्र वीरेंद्र शर्मा निवासी छपकोली बाबूगढ़ ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात वह परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। उनके पशु घेर में बंधे थे। चोरों ने मौके पर पहुंचकर दो पशुओं को चुरा लिया और फरार हो गए। पीड़ित को इस दौरान करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हो गया जिसने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























