
बीएसए समेत 16 अधिकारियों को डीएम ने किया नोटिस जारी, एक दिन का वेतन रोकने के आदेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीणा संपूर्ण समाधान दिवस को लेकर बेहद गंभीर हैं। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने या देरी से पहुंचने वाले 16 अधिकारियों को नोटिस जारी किया है और एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं जिससे अधिकारियों में हड़कंप मचा है।
संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनने के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। ऐसे में बीएसए समेत 16 अधिकारी देरी से पहुंचे या अनुपस्थित रहे। ऐसे में जिलाधिकारी ने डीआरडीए पीडी, सेवायोजन अधिकारी, बीएसए, बीईओगढ़, सीएचसी अधीक्षक गढ़, डूडा पीओ, दिव्यांग अधिकारी, पिछड़ा वर्ग अधिकारी, डीएसओ, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जल निगम, ऊर्जा निगम, आरईडी, नलकूप और लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























