
आज हजारों घरों की विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति रविवार आज प्रभावित रहेगी जिसकी वजह से विद्युत उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि बिजनेस प्लान के अंतर्गत स्विच यार्ड में सीटी यूनिट, आइसोलेटर व फ्यूज सेट स्थापित करने का जरूरी कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के कारण ग्राम बाबूगढ़, बछलौता, ददायरा, श्यामपुर, मलकपुर, बिगास, बागड़पुर, ततारपुर, सीतादेई के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र और बाबूगढ़ छावनी टाउन क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को बंद रखा जाएगा।
अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि रविवार की सुबह 10 से शाम पांच बजे तक 33 केवी विद्युत उपकेंद्र मोदीनगर रोड के अमूल डेरी फीडर पर बिजनेस प्लान के अंतर्गत कार्य कराया जाएगा। इस कारण मोदीनगर रोड मार्ग, ईशापुर, युसूफपुर औद्योगिक क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रहेगी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























