
तापमान का चढ़ेगा पारा, आज से 40 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। रविवार आज से तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। ऐसे में चिकित्सकों ने सभी को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बढ़ती गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन और फूड पॉइजनिंग के मरीज भी बढ़ रहे हैं।
शनिवार को भी सूरज की तल्खी देख लोगों के पसीने छूट गए। लोग मजबूरन ही घरों के बाहर दिखाई दिए। दोपहर के समय तो सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी कार्य से बाहर निकले लोग गमछा, छाता आदि का सहारा लेकर धूप से बचते नजर आए। सूरज की तपिश के साथ तापमान बढ़ने से लोगों को परेशानी होगी। साथ ही लू भी लोगों को सताएगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























