
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव ट्याला में गुरुवार की रात एक युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला जिससे कोहराम मच गया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि गांव ट्याला के 26 वर्षीय अंकित सैनी गुरुवार की रात काम से घर लौटा था। घर पहुंचने पर किसी बात को लेकर उसकी पिता से कहासुनी हो गई जिसके बाद अंकित अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर अंकित का शव पंखे से लटका था जिसे नीचे उतारा और स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























