
नवज्योति पब्लिक स्कूल में हुआ श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में कुचेसर रोड चौपला हापुड़ स्थित नव ज्योति पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शनिवार को श्री राम लीला महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अध्यक्ष कृष्ण चंद्र पाण्डेय काशी वाले ने मां सरस्वती और भगवान राम के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद बच्चो ने भगवान गणेश वंदना के साथ भगवान श्री राम की स्तुति का गायन किया। इसके बाद रामलीला का मंचन आरम्भ हुआ जिसमें बच्चों ने अपने अभिनय से उपस्थित मुख्य अतिथि जनों , अभिभावकों और स्कूल के बच्चों का मन मोह लिया।
भगवान राम के रूप में रितिका , माता सीता के रूप में प्रियांशी, लक्ष्मण के रूप में काव्या , हनुमान के रूप में अक्षित ने सुन्दर प्रस्तुति दी रावण के रूप में कक्षा 9 से पैरी, और सुपर्णखा के रूप में कक्षा 7 की छात्रा शिवांगी ने सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया। स्कूल के बच्चो ने ट्रेंड में चल रहे गीतों जैसे कि मैने तेरे ही भरोसे…. पार्वती गीत…. और दरस दे दो रघुनन्दन पर अपनी प्रस्तुति दी भरत के रूप में दक्ष ने अभिनय किया। सभी बच्चों ने काफी अच्छा अभिनय किया। मुख्य अतिथि कृष्ण चंद्र पाण्डेय काशी वाले ने अपने संबोधन में कहा कि रामायण से सीख लेना चाहिए कि कठिन परिस्थिति में भी धर्म पऱ रहकर किस प्रकार का निर्णय व व्यवहार करना चाहिए। भगवान राम के आदर्शों पर चलना चाहिए आज समाज को राम जैसे आदर्श की आवश्यकता है। महासभा महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय ने कहा कि ऐसे आयोजन हमे अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं। बच्चे करके सीखते है इसलिए ऐसे कार्यक्रमों में बच्चों को जोड़ना चाहिए। प्रधानाचार्या पूनम कौशिक ने कहा कि हमें जीवन में क्या करना चाहिए वो हमे रामायण से सीखने को मिलता है। विद्यालय सचिव गौरव कौशिक ने कहा कि 14 वर्ष के वनवास के बाद राम,14 वर्ष की वनवास की यात्रा के बाद भगवान राम बने। अध्यापिका चित्रा कौशिक ने कहा कि लोग दशहरा पर रावण का पुतला जलाते है लेकिन हमें अपने अंदर के रावण को दूर करना होगा।
कार्यक्रम में महासभा कोषाध्यक्ष मित्रप्रसाद काफ़ले और महासभा मंत्री देवीप्रसाद तिवारी ,पंडित शैलेन्द्र मिश्रा शास्त्री , समन्वयक अजय पाण्डेय ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के अध्यापक गण में योगेश त्यागी ,प्रतिभा शर्मा , वंदना , जबर सिंह , वर्तिका , शीबा , ममता , वंदना , मीनू चौहान , मंजू , राखी , लक्ष्मी , सुमन चौधरी, प्रियंका , दिव्या शर्मा आदि ने अपने विचार रखे।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


























