
हापुड़: नर्सिंग स्टाफ से साइबर ठगों ने की ठगी, खाते से निकले 15 हजार रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर के रहने वाले हरिओम शर्मा पुत्र भगवत प्रसाद शर्मा के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साइबर सेल मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
पीड़ित हरिओम शर्मा हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ है जिनका कहना है कि वह 5 नवंबर को दूधिया के खाते में 2,170 रुपए ट्रांसफर कर रहे थे लेकिन पैसे ट्रांसफर नहीं हुए। थोड़ी देर बाद उनके फोन पर पैसे कटने का संदेश प्राप्त हुआ। उनके खाते से साइबरठग ने 15,200 की ठगी को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि एक ऐप के माध्यम से उनके खाते से रकम निकाली गई। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत 1076 डायल कर साइबर सेल को मामले से अवगत कराया। इसके बाद साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के खाते में साइबर ठगों ने मात्र ₹60 की राशि छोड़ी। टीम की जांच जारी है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480



























