
रामनिवास स्मारक बालिका इन्टर कालिज में दीप सज्जा, रंगोली व अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तु बनाकर प्रर्दशनी का आयोजन किया
हापुड़, सीमन/ सुरेश जैन (ehapurnews.com): हापुड़ के तगासराय स्थित रामनिवास स्मारक बालिका इन्टर कालिज में छात्राओं द्वारा दीपावली के उपलक्ष में दीप सज्जा, मनमोहक रंगोली बनाकर सभी का मन मोह लिया तथा छात्राओं द्वारा अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तु बनाकर प्रर्दशनी का आयोजन किया। जिसमें छात्राओं द्वारा बनायी गयी उपयोगी वस्तुओं के मॉडल की सभी ने प्रशंसा की।
इस अवसर पर छात्राओं द्वारा बनाई गयी दीप सज्जा व रंगोली देखकर विद्यालय के प्रबन्धक हरीराज सिंह त्यागी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारते है। रंगोली का भी अपना विज्ञान हैं। यह घर में सकारात्मक उर्जा लाती है तथा प्रबन्धक महोदय ने बताया कि अनुपयोगी वस्तुओं का उपयोग करके उसे एक नये रुप में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को रिसायक्लिंग कहते है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सिम्पी वर्मा ने बताया कि इस तरह रंगोली बनाने से मस्तिष्क को उर्जा और सक्रियता मिलती है। प्रधानाचार्या महोदया ने बताया कि इस आधुनिक समय में लोगों को बहुत ही सरल तरीके से जिंदगी को जीने की आदत हो गई है, जिसके कारण उनके जीवन में जो भी अनुपयोगी वस्तुऐं है उसका कोई मोल नही है, और यह आज के समय में प्रदूषण जैसी बहुत सी परेशानियां खड़ी कर रही है। नोडल अधिकरी सीामा ने बताया कि दीपसज्जा प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता व अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तु बनाने वाली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु0 फरहा, कु0 साक्षी, कु0 साजिया द्वितीय स्थान सुम्मैया, कु0 बुशरा, कु0 विशाखा, कु0 राशि, कु0 पल्लवी, कु0 गुनगुन, नैन्सी व तृतीय स्थान कु0 हाशमी, कु0 फरहा, कु0 जोया, कु0 मायरा, कु0 सानिया ने प्राप्त किया है।
इस अवसर पर विद्यालय की सहा0 अध्यापिका सीमा, रचना वैशाली आर्य, शिवानी श्रीवास्तवा, पूनम रानी, रेखा रानी, सुनीता रानी, विजय लक्ष्मी त्यागी, पूनम त्यागी प्रीती रानी, कु0 कंचन, कु0 मुस्कान आदि सभी स्टाफ का सहयोग रहा ।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com



























