
अयोध्यापुरी में गंदा पानी सड़कों तक आया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नालों की सफाई पर हर माह लाखों रुपए खर्च करने वाली नगर पालिका परिषद हापुड़ की पोल अयोध्यापुरी में खुलेआम दिखाई दे रही है जहां सड़क पर गंदा पानी खड़ा है और नागरिक व बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। नालों की सफाई का जिम्मा परिषद ने एक ठेकेदार को दे रखा है।
नागरिकों ने बताया कि अयोध्यापुरी में सड़क के दोनों और नाला बना है जिससे गंदे पानी की निकासी आसानी से हो सके, परंतु नाल जगह-जगह से चौक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर तैरने लगता है। किसी किसी व्यक्ति के घर व दुकान में भी गंदा पानी पहुंच जाता है यह समस्या एक दिन की नहीं बल्कि आए दिन पैदा होती रहती है ठेकेदार द्वारा शायद ही कभी ध्यान देता हो।
कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्की शर्मा ने नगर पालिका हापुड़ से मांग की है कि पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



























