
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने वाले की तलाश शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):”जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री को लेकर एक आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्टिव हो गया है।”
“जानकारी के मुताबिक, किसी अज्ञात युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम और सीएम के खिलाफ एक आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किया गया था। देखते ही देखते यह पोस्ट तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और फोटो वायरल करने वाले आरोपी की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739


























