
👁 18 views Views
गोंदी में बदमाश लाखों के काजू, बादाम लें उड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के गांव गोंदी में बदमाश एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए का किराना, हजारों रुपए नगद तथा तीन गुल्लक ले उड़े।
गृह स्वामी चरण सिंह ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसके घर में किराना रखा रहता है। जिसकी वह बिक्री करता है। रात में किसी वक्त बदमाश आए और ताला तोड़कर बादाम, पिस्ता, काजू आदि, तीन मिट्टी की गुल्लक व नगदी चोरी कर ले उड़े।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492


























