
ट्रक व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना धौलाना क्षेत्र अंतर्गत मसूरी-धौलाना रोड पर ग्राम शेखुपुर खिचरा स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रक और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया
मिली जानकारी के अनुसार, मसूरी-धौलाना रोड पर ग्राम शेखुपुर खिचरा के सामने सीएनजी पेट्रोल पंप के पास ट्रक और बाइक की आमने-सामने या जोरदार टक्कर होने से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना धौलाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले युवक के शव को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। सड़क हादसे में एक युवक की जान चली जाना बेहद दुखद है, वहीं दूसरा युवक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068



























