
हापुड के आर्य समाज में यज्ञोपवीत संस्कार हुआ
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):श्रावणी पर्व पर आर्य समाज हापुड़ में रविवार को यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें नगर की अनेक महिलाओ एवं पुरुष आर्यजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कई सदस्यों ने नवीन यज्ञोपवीत (जनेऊ) धारण किया तथा कुछ ने अपना यज्ञोपवीत बदलकर वैदिक परंपरा का पालन किया।
कार्यक्रम में आर्य समाज हापुड़ के मंत्री संदीप आर्य, कोषाध्यक्ष अमित शर्मा, श्रीमती पुष्पा आर्या, सुनील शर्मा, यशवर्धन शर्मा, मदनलाल गोयल, सचिन ढाका, सतीश कुमार अग्रवाल, श्रीमती शशि सिंघल तथा रामपाल आर्य सहित अनेकों महिला और पुरुष उपस्थित रहे।
आर्य समाज हापुड़ के मंत्री संदीप आर्य ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यज्ञोपवीत संस्कार वैदिक संस्कृति की आत्मा है और यह हमें धर्म, ज्ञान और कर्तव्य के मार्ग पर अग्रसर करता है।
कार्यक्रम का समापन वेद मंत्रों की गूंज और वैदिक आशीर्वचनों के साथ हुआ।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























