
पानी की छींटे जाने पर बाइक सवार को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा में टेंपो स्टैंड के पास हुए जल भराव के कारण बाइक से पानी की छींटे कुछ लोगों पर चली गई जिसके बाद उन्होंने बाइक सवार के साथ मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार गांव सरावा निवासी रवि कुमार पुत्र धर्मवीर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह बाइक पर अपने घर जा रहा था कि रास्ते में पानी की छींट जाने पर दबंगों ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह लहुलूहान होकर गिर गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग के एकत्र हुए और किसी तरह घायल को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने मारपीट की जिससे वह खून से लथपथ हो गया। परिजन पीड़ित का उपचार कराकर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695

























