
👁 81 views Views
अग्रवाल महासभा मतदान की मतगणना शुरु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ के दस पदाधिकारियों व 21 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव हेतु रविवार को हुए मतदान के बाद सोमवार की सुबह दीवान इंटर कालेज परिसर में मतगणना शुरु हुई। इस चुनाव में 5837 मतदाताओं में से 4522 मतदाताओं ने अपने-अपने मत का प्रयोग किया।
अग्रवाल महासभा के प्रधान पद पर वर्तमान अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल छावनी वाले तथा व्यापारी अतुल कुमार चौकड़ायत के नेतृत्व में दोनों ग्रुप से 62 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे है। मतगणना के लिए दस काउंटर लगाए गए है।देर शाम तक सभी परिणाम आने की संभावना है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़






















