पिलखुवा के विकास ने मां की स्मृति को ताजा करते हुई 51पौधे लगाए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पिलखुआ के पंडित विकास शर्मा ने सोमवार को अपनी माँ की स्मृति को ताजा करते हुए मां की प्रेरणा से एक वृक्ष अपनी अम्माँ श्रीमती हुक्मों देवी की स्मृति में एवं 50 वृक्ष भारत माँ के नाम 51 वृक्षों का सिखैडा स्थित अपना घर आश्रम में नागरिको व दिव्यांगों के सहयोग से वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें यह अवसर मिला हैं प्रकृति एवं पृथ्वी के कार्य को सुचारू करने पर्यावरण की रक्षा के लिए मानव, जीव, जंतु आदि की सुरक्षा के लिए पुण्य के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए, साथ ही उनकी देखभाल का निरन्तर प्रयास करना चाहिए। यह वृक्षारोपण कोई संख्या स्थान की प्रतिस्पर्धा का विषय नहीं अपितु प्रकृति के संरक्षण के गंभीर दायित्वों का विषय हैं। इस पुनीत कार्य में प्रभु जनों के साथ-साथ आश्रम के कोष सेवक संजय गोयल ने बताया कि आज इस वृक्षारोपण से अपना घर आश्रम में एक विशाल उपवन स्थापना का प्रारंभ हुआ हैं। इस अवसर पर अधीर सिंह, कुशल शर्मा, मनोज शर्मा जोनी, दीपक मित्तल, प्रभुजी गणेश, संचालक दीपू, कुलदीप शर्मा आदि जन उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























