
युवक से मारपीट, तीन नामजद, कई पर रिपोर्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को मोनाड विश्वविद्यालय मार्ग पर दो युवकों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार अनवरपुर निवासी अरुण तोमर ने बताया कि उनका बेटा अभय उर्फ शंकर अपने साथी गोलू के साथ किसी काम से मोनाड विश्वविद्यालय के रास्ते जा रहा था।
इसी दौरान बड़ा हिंदुवान निवासी कप्पू उर्फ अशोक, दीपक और माहर सिंह कुछ अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी ने एकजुट होकर दोनों युवकों के साथ मारपीट की। गाली-गलौज करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए।
अरुण की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















