
पिलखुवा में टोल प्लाजा के पास मारपीट, दो भाई घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा के पास मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया, जब ड्यूटी पर जा रहे तीन युवकों को कुछ लोगों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि कहासुनी के बाद युवकों के साथ मारपीट की गई। घटना में दो सगे भाइयों के सिर में चोट आई है।
जानकारी के अनुसार अच्छेजा निवासी अभिषेक अपने बड़े भाई शिवा और मामा के बेटे रिंकू के साथ खिचरा जा रहे थे। आरोप है कि टोल प्लाजा से करीब 100 मीटर आगे अमित और विपिन अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचे और तीनों को रोक लिया।
इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ितों का आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
मारपीट में अभिषेक और शिवा घायल हो गए। अभिषेक की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ मुनीश चंद्र के मुताबिक टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365




















