
सबमर्सिबल की बोरिंग के दौरान गैस की लाइन फटी, गैस लीक होने से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित अपना घर कालोनी के सामने डोमिनोज के बराबर वाली गली में गैस लीक होने से अचानक हड़कंप मच गया। आसपास के क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बन गई। सूचना पाकर कई विभागों की टीम मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। मामले में जांच जारी है।
मामला गुरुवार का है जब समरसेबल के लिए बोरिंग की जा रही थी। इसी बीच नीचे से गुजर रही गैस पाइपलाइन को चोट लगी जिसके कारण अचानक गैस लीक होने लगी। गैस लीक होने की सूचना व्यापारी नेता अमन गुप्ता ने दमकल विभाग, पुलिस व गैस एजेंसी को दी। इसके बाद टीमें मौके पर पहुंची और मोर्चा संभालते हुए स्थिति से निपटने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस ऑपरेशन के दौरान लोगों में भी हड़कंप की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि गैस लीकेज के दौरान लोगों में दहशत की स्थिति बनी रही। गनीमत रही इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















