हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दहेज उत्पीड़न के मामले में जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ मारपीट और हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में विवाहिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश है।
आपको बता दें कि शिकायती पत्र देते हुए महिला ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी शादी जिला बागपत के विपिन उर्फ रुस्तम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता से दहेज की मांग करने लगे और दहेज की मांग न पूरी होने पर विवाहिता का पति उसके साथ मारपिटाई करता और जान से मारने की भी धमकी देता है। थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























