हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव नगोला में एक किसान के यहां बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने शुक्रवार की देर रात छापामार कार्रवाई की और बिजली चोरी पकड़ी जबकि किसान का मीटर काफी समय से खराब पड़ा है जिसकी शिकायत के बाद भी मीटर नहीं बदला गया। विजिलेंस ने छापा मार कार्रवाई के दौरान बिजली चोरी दर्शायी। शनिवार की सुबह मामले की जानकारी जब भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हुड को मिली तो वह सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पटना मुरादपुर स्थित विजिलेंस दफ्तर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
किसान मोनू त्यागी का बिजली का मीटर काफी समय पहले खराब हो गया था जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से की लेकिन किसी ने भी मीटर नहीं बदलवाया। इसी बीच शुक्रवार की रात विजिलेंस विभाग की टीम ने किसान मोनू के यहां छापा मारा तो मीटर खराब होने के कारण बिजली चोरी दर्शायी। शनिवार को जब संगठन के पदाधिकारियों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने विजिलेंस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जिसके बाद विजिलेंस विभाग की टीम के दरोगा शफीक मौके पर पहुंचे और उन्होंने गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में गलती ना होने का आश्वासन देखकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान राजेंद्र गुर्जर, रवि भाटी, कटार सिंह, राधेलाल, राजवीर भाटी आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
Tata Croma में 12% Assured Return के साथ करें निवेश: 8010510000























