हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रोत्साहन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में चौ. चरण सिंह सन्देश रथयात्रा 18 दिसंबर (सोमवार) को चौ नीरपाल सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ (पूर्व मंत्री व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी) के नेतृत्व में अमरोहा से ज़िला हापुड़ में प्रवेश करेगी। खेल प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष अनुभव नरवाल ने बताया कि यात्रा गढ़ ब्लॉक, सिंभावली ब्लॉक व हापुड़ ब्लॉक के गाँव लोधीपुर, पावटी, सदुल्लापुर, श्यामपुर जट, मतनौरा, मुरादपुर, मलकपुर श्यामपुर-ददायरा, धनौरा, असौडा होते हुए हापुड़ में प्रवेश करेगी। रात्रि विश्राम चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली नूरपुर की मढ़ैया में होगा। चौधरी साहब की जन्मस्थली पर यात्रा की तैयारी की चर्चा करते हुए प्रदेश महासचिव शिवकुमार त्यागी, ज़िला अध्यक्ष रवींद्र प्रधान, ज़िला अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ अनुभव नरवाल, नितिन बाना, विजेंद्र दीवान , रूमाल सिंह आदि।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
हापुड़ से खरीदें रेडीमेट बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031























