हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट में 4 दिसंबर को लाइसेंसी बंदूक से चाचा ने जमीनी विवाद में अपने भतीजे पर गोली चलाई थी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जहां से कस्टडी रिमांड पर पुलिस ने आरोपी की निशान देही पर घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी बंदूक बरामद की है। पुलिस की जांच जारी है।
ज्ञात हो कि चार दिसंबर को कर्मवीर ने खेतों पर काम करने जा रहे अपने भतीजे पर लाइसेंसी बंदूक तान दी थी और गोली चला दी थी जिससे शिव सिरोही घायल हो गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार के जेल भेज दिया था जिसे पुलिस ने डिमांड पर लिया जिसकी निशान देही पर पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक बरामद की है।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
अप्सरा साड़ीज से खरीदें न्या कलेक्शन: 9997358158























