
छात्रा के साथ रेप कर इंटरनेट मीडिया पर डाली वीडियो, पीड़िता ने छोड़ी पढ़ाई, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया जिसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं परिजनों में दहशत का माहौल है।
पीड़िता ने बताया कि वह 21 वर्ष की है जो चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ में पढ़ाई करने के लिए जा रही थी। मामला 21 फरवरी 2023 का है जैसे ही वह सरकारी ट्यूबवेल शरिफपुर के पास पहुंची तभी विपिन उर्फ कालू आया जिसने कनपटी पर पिस्टल लगाकर जबरन से अपनी कार में खींच लिया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी ने नग्न अवस्था में ही वीडियो बना ली और लगातार उसे प्रताड़ित करता रहा। आरोपी पीड़िता वी उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देता रहा। अत्याचारों से परेशान होकर पीड़िता आहत हो गई। इसी बीच पता चला कि 1 अगस्त को आरोपी ने उसकी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी है। इसके बाद पुलिस की ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पीड़िता ने अपनी पढ़ाई भी छोड़ दी है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















