
सेंस रीसाइकलिंग लिमिटेड ने किया फर्जी आईटीसी क्लेम, 50 लाख SIB ने जमा कराए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जीएसटी की एसआईबी विभाग की टीम ने जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की स्क्रैप रीसाइकलिंग कंपनी पर छापा मार कार्रवाई की जहां फर्जी आईटीसी खेल का खुलासा हुआ। टीम ने जाते ही दस्तावेजों, अभिलेखों को कब्ज में ले लिया। जांच में पता चला कि करोड़ों की फर्जी आईटीसी ली गई है। इसके बाद मौके पर 50 लाख रुपए जमा कराए गए।
एसआईबी के संयुक्त आयुक्त अजय कुमार सिंह ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के सलामतपुर बदरखा स्थित सेंस रीसाइकलिंग लिमिटेड ने जुलाई 2025 से मई 2026 तक जीएसटी रिटर्न में बिक्री शून्य दर्शाई थी। कंपनी ने अचानक से जून और जुलाई माह में करोड़ों रुपए की बिक्री दिखा दी। कंपनी ने गाजियाबाद दिल्ली की दो प्रमुख फर्मों से करोड़ों की खरीद दर्शाते हुए लगभग 7.50 करोड रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया। लेनदेन संबंधित मिलने पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की तो सामने आया कि जिन फर्मों से खरीद दिखाई थी। उन फर्जी कंपनियों से खरीद की है। मौके पर खरीद बिक्री के अनुरूप माल नहीं मिला और ना ही उत्पादन क्षमता के अनुरूप मशीनरी मिली। इसके बाद चोरी और फर्जी आईटीसी के पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ। बताया जा रहा है कि कंपनी का पंजीकरण सोनू मलिक के नाम पर है। जीएसटी विभाग की टीम ने मौके पर 50 लाख रुपए जमा कराए।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















