
👁 29 views Views
गंगोत्री गया हापुड़ के श्रध्दालुओं का जत्था हरिद्वार पहुंचा
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड से गंगोत्री जल लेने गया हापुड के नौजवानो का एक जत्था हरिद्वार पहुंच गया है।जत्थे का नेतृत्व हापुड मंशा देवी मंदिर के महेश तोमर कर रहे है।उन्होने फोन पर बताया कि वे गंगोत्री (गोमुख)से जल लेकर पदयात्रा करते हुए केदारनाथ पहुंचे,जहां उन्होने ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक किया और फिर हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार से सभी साथियो ने शुक्रवार को जलभर कर पदयात्रा शुरू की और हापुड़ पहुंच कर श्री मां मंशा देवी मंदिर में स्थापित भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















