
👁 109 views Views
हापुड़, सीमन, संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के ट्याला में स्थित कैंटीन पर अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
आपको बता दें कि यह वीडियो ग्राम ट्याला स्थित देसी शराब के ठेके के पास कैंटीन की बताई जा रही है जहां कैंटीन की आड़ में चोरी छुपे शराब बेचने की वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788


























