
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोसाइटी ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शिव भक्तों के लिए मेडिकल कैम्प लगाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्रावण मास की सबसे पवित्र और विशाल धार्मिक यात्राओं में से एक कांवड़ यात्रा है जिसमें लाखों शिवभक्त हरिद्वार से जल लेकर पैदल चलते हुए अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हैं। ऐसे समय में जब गर्मी और थकावट भक्तों को परेशान करती है तब कुछ लोग बिना किसी धार्मिक भेदभाव के सिर्फ इंसानियत के नाते उनकी सेवा में लग जाते हैं।
जनपद हापुड़ के कोतवाली हापुड़ नगर के पुरानी चुंगी पर अस्थाई पुलिस चौकी पर ऐसा ही एक दृश्य देखने को मिला जहां सोसायटी के चेयरमैन व नगर पालिका परिषद हापुड़ के ब्रांड एंबेसडर मौ दानिश कुरैशी व उनकी टीम ने निःस्वार्थ भाव से शिवभक्तों की सेवा करके हिंदू-मुस्लिम एकता की एक
मिसाल पेश की।
स्वास्थ्य विभाग जनपद हापुड़ के सहयोग से सोसाइटी के द्वारा लगाए गए चिकित्सा शिविर में श्रद्धालुओं को मुफ्त प्राथमिक उपचार, मरहम-पटी, दर्द निवारक दवाइयाँ, थकावट दूर करने वाले स्प्रे व अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गयी। इस दौरान उद्घाटन मनोज वाल्मीकि, क्षेत्राधिकारी नगर अनीता चौहान, एसडीओ विद्युत दिवेश कुमार, तहसीलदार सदर स्वाति गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने किया।
सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरैशी का कहना है कि हम शिवभक्तों की सेवा को अपना सौभाग्य मानते हैं। यह केवल चिकित्सा सेवा नहीं, बल्कि एक आत्मिक शांति का अनुभव है। जब हम थके हुए भक्तों को राहत देते हैं और उनके चेहरे पर संतोष की मुस्कान देखते हैं, तो लगता है कि इंसानियत का असली मतलब यही है।
डा. असद सिद्दीकी, डा एन.के सिह ने कहां कि हमारा मकसद सिर्फ इलाज देना नहीं, बल्कि यह भी दिखाना है कि यह देश मोहब्बत और भाईचारे से चलता है। शिवभक्तों की सेवा करके हम सांप्रदायिक सौहार्द का एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं।
सोसाइटी के चेयरमैन मौ दानिश कुरेशी ने कांवड महाशिवरात्रि पर उत्कृष्ट कार्य एवं सेवा देने के लिए डिप्टी एसपी अनीता चौहान,एसडीओ दिवेश कुमार, तहसीलदार स्वाति गुप्ता, थाना प्रभारी मनीष चौहान, अवर अभियंता अशोक कुमार आदि को अंगवस्त्र व गुलदस्ता भेटकर स्वागत एवं सम्मानित किया.
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी के कार्यो की जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और आम नागरिकों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






















