
जी.एस. आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में 100 दिवसीय नशा मुक्ति भारत अभियान का शुभारंभ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जी.एस. आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, पिलखुवा, हापुड़ में 100 दिवसीय नशा मुक्ति भारत अभियान का शुभारंभ 02 अगस्त 2026 को नशा मुक्ति शपथ एवं उद्घाटन कार्यक्रम के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या प्रो. (डॉ.) भावना सिंह, उप-प्रधानाचार्या प्रो. (डॉ.) जिना पटनायक, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) प्रवीण गोयल सहित शिक्षकगण, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं इंटर्न्स ने सहभागिता की।
अभियान के अंतर्गत 09 अगस्त 2026 को एंटी-ड्रग रैली, मानव श्रृंखला एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया, जिसमें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। 10 अगस्त 2026 को कॉलेज परिसर में नशा मुक्ति से संबंधित पोस्टर, बैनर एवं IEC सामग्री प्रदर्शित कर विद्यार्थियों एवं आगंतुकों को नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान के आगामी चरणों में जागरूकता कार्यक्रम, शैक्षणिक गतिविधियां, परामर्श सेवाएं एवं सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कॉलेज प्रशासन ने नशामुक्त परिसर एवं नशामुक्त भारत के राष्ट्रीय संकल्प को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















