
👁 256 views Views
हापुड़, सीमन,संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव सलाई में 21 वर्षीय युवक नदी में डूब गया। इसके बाद पुलिस-प्रशासन की टीम युवक को तलाशने में जुट गई। पानी अधिक होने के कारण गोताखोरों को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है।
मामला मंगलवार का है जब 22 वर्षीय युवक मुन्नू निवासी अयाद नगर गांव सलाई स्थित नदी में डूबने लगा। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और किसी पुलिस-प्रशासन को अवगत कराया। इसके बाद मौके पर मौजूद गोताखोर, रेस्क्यू टीम, पुलिस प्रशासन, युवक की तलाश में जुट गया।




















