
हापुड़, सीमन, (ehapurnews.com): देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय के ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया श्रावण कृष्णपक्ष अमावस्या 12 अगस्त दिन बुधवार को पूर्ण सूर्य ग्रहण दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा,लेकिन अलग-अलग रूपों में जहाँ पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा !
ग्रीनलैंड,आइसलैंड,स्पेन का उत्तरी भाग,पुर्तगाल का उत्तर-पूर्वी छोटा क्षेत्र,उत्तरी रूस के कुछ भाग,अटलांटिक महासागर के ऊपर ग्रहण का मुख्य पथ रहेगा।
जहाँ आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा अधिकांश यूरोपीय देश,कनाडा का अधिकांश भाग,अमेरिका के उत्तरी भाग (अलास्का से लेकर उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों तक)
उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के कई देश,रूस के अन्य उत्तरी क्षेत्र, दिखाई देगा !12 अगस्त का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए भारत में सामान्यत सूतक काल मान्य नहीं होगा! ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया भारतीय मानक समय के अनुसार 12 अगस्त के सूर्य ग्रहण का समय ग्रहण प्रारंभ रात्रि 9:05 बजे से पूर्ण ग्रहण का आरंभ रात्रि 10:29 बजे से ग्रहण का मध्य रात्रि 11:17 बजे से पूर्ण ग्रहण समाप्त मध्यरात्रि 12:05 बजे 12 /13 अगस्त ग्रहण समाप्त रात 1:29 बजे भारत में सूर्यग्रहण दिखाई नहीं देगा ,अतः इसके किसी भी प्रकार के सूतक -पातक दोष मान्य नहीं होंगे !गर्भवती महिलाओ को चिंता करने की कोई आवश्कता नहीं हैं !और मंदिरों के पट बंद करने अथवा सामान्य धार्मिक कार्य रोकने की आवश्यकता नहीं हैं !अतः मंदिर के कपाट अपने निर्धारित समय से खुलेंगे !सूर्यग्रहण को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांति या अफवाह पर विश्वास न करें !भारत में दिखाई नहीं देने के कारण सामान्य धार्मिक जीवन एवं पूजा -पाठ पर इसका कोई प्रभाव नहीं माना जाएगा !
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🚩श्री ज्योतिष कार्यालय🚩
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
सम्पर्क सूत्र 9634408321
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏




















