
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन, (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए शासन की मंशा के अनुसार जगह-जगह रूट डायवर्जन किया गया है। बुलन्दशहर रोड़ को भी वन-वे कर जगह – जगह पर कटों को बंद कर दिया गया है ताकि कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न हो। बुलन्दशहर रोड़ पर स्टेट बैंक से आगे व कस्तूरी बाई कोल्ड स्टोरेज तक कुछ लोगों के द्वारा बार – बार कटों पर लगी बेरीकेडिंग को तोड़ दिया जाता है जबकि ये पुलिस प्रशासन के द्वारा बार बार बंद किये जा रहे हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि नियमों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ पुलिस से कड़ी कार्रवाई करेगी




















