
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन, अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। ऐसे में खनन अधिकारी प्रशांत कुमार ने सोमवार की सुबह टीम के साथ बाबूगढ़ क्षेत्र में तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर दिया। टीम ने मुजफ्फरपुर चौकी क्षेत्र में दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व बाबूगढ़ क्षेत्र से एक ट्राली को जब्त कर लिया। विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध खनन जोरों पर है। मामले की शिकायत पर खनन विभाग की टीम ने जाल बिछाया और बीती रात कार्रवाई करते हुए अवैध खान में लिप्त वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान मिट्टी से लदी तीन ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया गया। टीम को देखकर अवैध खनन में लिप्त लोग भाग खड़े हुए।























