
👁 30 views Views
हापुड़: इस हफ्ते मौसम रहेगा शुष्क, बढ़ेगा तापमान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से शहरवासी बेहद परेशान है। रविवार की सुबह मौसम का मिजाज बदला दिखाई दिया। आकाश में बादल छाए रहने के कारण सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो सके। हालांकि कुछ देर बाद सूर्य देवता और बादल लुका-छुपी खेलते हुए दिखाई दिए। कभी चटक धूप तो कभी घटा छाने से लोगों को मौसम में होने वाले उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। लोगों को लू का प्रकोप सताएगा और चटख धूप के कारण भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























