
हापुड़, सीमन, संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के पुराने हाईवे पर एक नीलगाय की गाड़ी से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान कार सवार चार लोग घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। नीलगाय की मौत हो गई।
मामला सोमवार का है जब एक गाड़ी बीबी नगर से बरेली जा रही थी। कार में कुछ लोग सवार थे। जैसे ही वह सिंभावली क्षेत्र में पुराने हाईवे पर पहुंचे तो अचानक गाड़ी के सामने नील गाय आ गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई। कार में सवार चार लोग घायल हो गए। गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। नील गाय की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने एंबुलेंस की मदद से चारों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृत नीलगाय के शव को कब्जे में लिया और गाड़ी को हाईवे से हटाया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























