हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीनों सीटों पर मतगणना जारी है। अभी तक आए रुझानों के मुताबिक कांग्रेस पिछड़ती हुई नजर आ रही है। जनपद हापुड़ की धौलाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने अरविंद शर्मा, गढ़ से आभा चौधरी और हापुड़ से भावना वाल्मिकी पर मोहर लगाई। लेकिन अभी तक के आए रुझानों के मुताबिक कांग्रेस तीसरा पायदान भी हासिल नहीं कर सकी है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता दिखाई दे रहा है। बता दें कि चुनाव से पहले अपनी जीत का दम भरने वाले कांग्रेस के उम्मीदवार कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। हापुड़ सदर सीट से बात करें तो पूर्व विधायक गजराज सिंह ने चुनाव से पहले कांग्रेस का साथ छोड़ रालोद का दामन थामा ऐसे में कांग्रेस ने भावना वाल्मिकी को मैदान में उतारा। वहीं धौलाना से अरविंद शर्मा पर दाव खेला और गढ़ से आभा चौधरी को टिकट दिया लेकिन तीनों ही प्रत्याशी तीसरे पायदान पर भी नजर नहीं आ रहे है जिससे कांग्रेस पिछड़ती हुई नजर आ रही है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























