
शराब कैंटिनो में प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शराब कैंटिनो व ठेकों के ईर्द-गिर्द प्रतिबंधित प्लास्टिक गिलास व अन्य क्रोकरी का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं जिस कारण नालों में गंदे पानी का प्रभाव रुक रहा है और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
समय अवधि के बाद भी हापुड़ में खुलने वाले शराब के ठेकों के आसपास खड़े होकर लोग शराब पीते रहते हैं। यह पियक्कड़ शराब पीने के लिए प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने गिलास का प्रयोग करते हैं।
शराब के ठेकों की कैंटीन में भी सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। कैंटीन संचालक व पियक्कड़ प्लास्टिक के कचरे को नाले में फेंक देते हैं जो जल प्रवाह में बाधक बनाकर अवरोध के रूप में खड़े हो जाते हैं। प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल कर नाले व अन्य स्थानों पर फेंकने से दोहरा नुकसान है। एक तो नालों में गंदे पानी का प्रवाह रुक जाता है। दूसरे पर्यावरण संरक्षण को खतरा बन जाता है।
नागरिकों की मांग है कि प्लास्टिक इस्तेमाल को रोकने तथा नालों में फेंकने से रोकने के लिए निकाय कारगर कदम उठाए।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586























