
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): गौ माता की रक्षा के लिए अलख जगाने निकले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मंगलवार को हापुड़ में केंद्र की मोदी व प्रदेश में योगी सरकार की कार्य प्रणाली पर जमकर बरसे और कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र में एक ही सरकार है। डबल इंजन की सरकार में एक इंजन कमजोर है। ट्रैक पर दौड़ने वाली ट्रेन का एक इंजन कमजोर है। ऐसे में एक और इंजन लगाया गया है। यह गुण नहीं बल्कि अवगुण है। डबल इंजन की सरकार कमजोरी का लक्षण है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार से चोरी की संभावना बढ़ जाती है। यह एक छलावा है, अलग-अलग पार्टियों की सरकार होनी चाहिए जिससे दोनों सरकार एक दूसरे को चेताएं और चोरी न होने पाए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में हिंदू उसी को वोट देगा जो गौ माता की रक्षा करेगा। “गौ माता की रक्षा की सरकार बनेगी।” गौ रक्षा के लिए जारी यात्रा को देखते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक कई क्षेत्रों और राज्यों में इस यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया है। गौ माता का मुद्दा राष्ट्रीय मुद्दा है। जहां-जहां उन्होंने यात्रा की वहां लोगों ने संकल्प लिया कि वह गौ माता की रक्षा करेंगे। इसी के साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर कहा कि वह राजनेता है, कोई संत नहीं है।
आपको बता दें कि हापुड़ के असौड़ा में दीपोत्सव में आयोजित गौ रक्षा से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे शंकराचार्य का लोगों ने जोरदार स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लेकर गौ संरक्षण का संकल्प लिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























