
हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर एक भूखंड बना कूड़ा घर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर देवलोक कॉलोनी के पीछे एक भूखंड कूड़ा करकट के ढेर नारकीय बना है और बदबू के कारण उस ओर से निकलना भी दूभर हो गया है। राहगीर मुंह नाक पर कपड़ा लगाकर ही निकलते हैं। यह भूखंड कीड़े मकोड़ों का घर बन चुका है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के सभी 41 वार्ड में सफाई का दावा करती है परंतु स्वर्ग आश्रम पर लगे कूड़े में गंदगी के ढेर नगर पालिका की लापरवाही की कहानी बयां कर रही है। नगर पालिका का यह दावा भी झूठा है कि परिषद ने कूड़ा कलेक्शन के लिए स्थान स्थान पर कूड़ा घर (डस्टबिन) रखवा रखे हैं परंतु स्वर्ग आश्रम रोड पर डस्टबिन दिखाई नहीं दे रहे हैं।
नागरिकों ने बताया कि इलाके में नगर पालिका द्वारा घर-घर से कूड़ा उठाने का कोई प्रबंध नहीं है। पालिका की कोई गाड़ी नहीं आती है और न हीं आसपास कोई बड़ा डस्टबिन सड़क पर रखा हुआ है मजबूर लोगों को अपने-अपने घर व दुकान का कूड़ा भूखंड पर फेंकना पड़ता है।
नागरिकों की मांग है कि नगर पालिका इलाके में सफाई की समुचित व्यवस्था करें।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























