
पिलखुवा: विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के आशा कॉलोनी में मंगलवार को विवाहिता की हत्या से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया है। परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस की छानबीन जारी है।
मोदीनगर की रहने वाली सीमा की शादी नवरंगपुरी में रहने वाले अमन के साथ हुई थी। मंगलवार को घर में चुनरी से महिला की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया। इसके बाद परिजनों ने जब लाश देखी तो उनके होश उड़ गए। 30 वर्षीय सीमा की हत्या से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
आपको बता दें कि मृतका सीमा का पति अमन मैकेनिक का काम करता है जिसने डेढ़ साल पहले मंदिर में सीमा से शादी की थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस की जांच जारी है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867























