अज्ञात चोरों ने किया मालवाहक वाहन चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराए चांद खाँ निवासी ताहिर पुत्र अब्दुल रशीद का एक माल वाहक वाहन फ्रीगंज रोड पर खड़ा था जिसे देर रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। मामले से जुड़ा सीसीटीवी सामने आया है। पुलिस मामले का जल्द पर्दाफाश करने की बात कर रही है।

ताहिर का कहना है कि वह माल वाहक वाहन चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है जो मंगलवार की रात हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर अपने माल वाहक वाहन को खड़ा कर चला गया था। देर रात करीब 3:00 बजे एक ईको कार वहां आकर रुकी जिसमें से एक व्यक्ति उतरा और वाहन को चोरी कर ले गया। चोरी की घटना से जुड़ा सीसीटीवी सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोरी किए गए वाहन में वाहन के ओरिजिनल कागजात भी रखे हुए थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483






















