
घर में घुसकर युवती को पीटने के मामले में दो महिलाओं पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने घर में घुसकर युवती को पीटने के मामले में दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर नूरनिशा और फरहीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
मोहल्ला समर गार्डन निवासी लियाकत ने बताया कि 25 मार्च को बासी ईद के दिन उसकी पुत्री शाईबा घर पर मौजूद थी। आरोप है कि नूरनिशा व फरहीन निवासी मोहल्ला फूलगढ़ी उनकी पुत्री पर झूठे आरोप लगाते हुए जबरन घर में घुस आई और दोनों ने पुत्री को पीटा। इसके बाद पुत्री घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























