
उधार दिए रुपए वापस मांगने पर दो बहनों के साथ मारपीट
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सद्दीकपुरा में ₹10,000 के लेनदेन को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। 13 जून की रात हुई इस घटना में दो महिलाओं के घायल होने का मामला सामने आया है जिन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिलखुवा के मौहल्ला सद्दीकपुरा निवासी अरसी पत्नी इरफान ने पिलखुवा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने करीब 10 दिन पहले पड़ोसी को ₹10,000 उधार दिए थे। 13 जून की रात जब उसने अपने रुपए वापस मांगे तो उसके साथ अभद्रता की गई। जब उसने विरोध किया तो दोनों पक्ष में विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गई। उसके सिर और उसकी बहन के हाथों में चोट आई है। महिलाओं ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























