
👁 20 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में अवैध खनन में लिप्त जेसीबी डंपर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया गया है। पुलिस और एसडीएम ने मिलकर यह कार्रवाई की जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
रविवार की सुबह सिंभावली क्षेत्र के गाँव बुकलाना में पुलिस प्रशासन की संयुक्ति टीम ने एक जेसीबी और एक पोकलेन मशीन और दो डंपरों को सील कर दिया। अवैध खनन में लिप्त इन डंपरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई का क्रम आगे भी जारी रहेगा।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























