
एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, 5 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संविदा कर्मचारी संघ, जिला हापुड़ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में संघ ने विगत 15-18 वर्षों से कार्यरत एक लाख से अधिक संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण और ‘समान कार्य-समान वेतन’ की प्रमुख मांग रखी। इसके अलावा।नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी होने तक 10 लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता (DA), ईपीएफ (EPF), एचआरए, स्थानांतरण नीति, अनुकंपा नियुक्ति, आउटसोर्स कर्मचारियों का समायोजन और नियमित भर्तियों में 25 प्रतिशत कोटा देने जैसी 6 प्रमुख मांगें उठाई गईं।
संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 3 अक्टूबर तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो 5 से 7 अक्टूबर तक कर्मचारी काला फीता बांधकर काम करेंगे। इसके बाद 8 से 10 अक्टूबर तक जिला मुख्यालय पर कार्य बहिष्कार रहेगा और 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के ज़िला अध्यक्ष चंद्रभान तोमर, सचिव सुशील चौधरी, जिला संरक्षक अभिनव दुबे, संगठन मंत्री ज्योति वर्मा, सह संगठन मंत्री मोहित कौशिक तथा मीडिया प्रभारी अजय मलिक मुख्य रूप से मौजूद रहे।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671




















