
बदनौली प्रकरण: दीपक के परिवार को आर्थिक सहायता पहुंच देने पहुंचे सपा सांसद की पुलिस से नोकझोंक
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव बदनौली में हुई फायरिंग के मामले में दीपक की मौत हो गई थी। मंगलवार को सपा सांसद रामजीलाल सुमन पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे लेकिन उनकी पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। रामजीलाल ने बताया कि उन्होंने परिजनों को दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है। यह समाजवादी पार्टी के कोष से की गई मदद है।
ज्ञात हो कि कुछ समय पहले बदनौली गांव में हुई फायरिंग में दीपक की मौत हो गई थी। क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। ऐसे में मंगलवार को एक बार फिर सपा के सांसद रामजीलाल सुमन गांव बदनौली में दीपक के परिवार से मिलने पहुंचे लेकिन पुलिस से उनकी काफी नोकझोंक हुई। इसके पश्चात पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इस दौरान सपा सांसद ने मृतक दीपक के पिता बच्चू सिंह के नाम दो लाख का चेक पीड़ित परिवार को सोपा। साथ ही मांग की कि पुलिस मामले में प्रभावी कार्रवाई करें।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480




















