
जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया जिला निर्वाचन कार्यालय का त्रैमासिक निरीक्षण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कविता मीना के द्वारा मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण, EVM-VVPAT वेयरहाउस, शिकायत निस्तारण एवं आगामी निर्वाचन की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई।
DM द्वारा EVM-VVPAT वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। CCTV, डबल लॉक सिस्टम, अग्निशमन यंत्र, थ्री-लेयर सुरक्षा एवं लॉगबुक का अवलोकन किया। निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग की SOP का शत-प्रतिशत अनुपालन हो। FLC – प्रथम स्तरीय जांच की तैयारी समय से पूर्ण करें।
कार्यालय में पत्रावलियों, मतदाता सूची, निर्वाचन व्यय लेखा एवं निर्वाचन सामग्री के रखरखाव का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि सभी अभिलेख अद्यतन एवं व्यवस्थित रखें। पुराने अभिलेखों का नियमानुसार वीडिंग कराएं।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित- अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, सभी तहसीलदार/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचन कार्यालय के समस्त पटल सहायक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















