
👁 5 views Views
बाबूगढ़ के प्राथमिक विद्यालय में निकला सांप, बच्चों में मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के सिकंदरपुर काकोड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बच्चों ने स्कूल परिसर में सांप को देखा। सांप दिखाई देने की सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ ने वन विभाग को जानकारी दी।
सूचना पर वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप को पकड़ लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने राहत की सांस ली। वनकर्मी ने सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




















